Ratan Tata Birthday: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के 85वें जन्मदिन पर देखिए उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें

Ratan Tata Birthday: दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के एमेरिटस चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata Turns 85) आज (28 दिसंबर) अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिना किसी तामझाम के रतन टाटा हर साल अपने बेहद करीबियों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हैं। हमेशा की तरह उन्होंने इस बार भी बेहद सादे तरीके से अपना जन्मदिन मनाया। रतन टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन के रूप में इस कंपनी को बुलंदियों तक पहुंचाया। 85वें जन्मदिन पर हम उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं...

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 19:08
Story continues below Advertisement
Ratan Tata Birthday: रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 में मुंबई में हुआ था। एक सफल बिजनेसमैन, दरियादिल इंसान रतन टाटा बेहद शांत स्वाभाव के हैं। वह जितने आम हैं, उतने ही दरियादिल इंसान भी हैं।
Ratan Tata Birthday: रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 में मुंबई में हुआ था। एक सफल बिजनेसमैन, दरियादिल इंसान रतन टाटा बेहद शांत स्वाभाव के हैं। वह जितने आम हैं, उतने ही दरियादिल इंसान भी हैं।

Ratan Tata Birthday: साल 1991 में रतन टाटा को टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाया गया था। इसके 21 साल बाद उन्होंने चेयरमैन के पद रिटायरमेंट ले लिया। रतन टाटा ने एक ऐसा जीवन जीया, जिसमें उन्हें कई बड़ी कामयाबी मिली।

Ratan Tata Birthday: अकेलेपन का दर्ज रतन टाटा कई बार बयां कर चुके हैं। उन्होंने अपने मैनेजकर शांतनु नायडू के स्टार्टअप गुडफैलो के एक कार्यक्रम के दौरान अकेलेपन को लेकर अपने दर्द को बयां किया था। उन्होंने कहा था कि अकेलेपन का अहसास क्या होता है उसे आप तब तक नहीं जान सकते हैं, जब तक आप अकेले नहीं रहते हैं।

Ratan Tata Birthday: ऐसा नहीं है कि रतन टाटा शादी नहीं करना चाहे थे या फिर उन्हें कभी प्यार नहीं हुआ। उन्हें एक बार सच्चा प्यार हुआ, लेकिन अफसोस की उनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। रतन टाटा इस बारे में बहुत खुलकर बात नहीं करते हैं।

Ratan Tata Birthday: रतन टाटा बेहद दिलदार हैं। ऐसे में उनकी दिल्लगी की कहानियां खूब चर्चा में रहती हैं। कहते हैं कि रतन टाटा को एक बार नहीं बल्कि 4 बार प्यार हुआ, लेकिन शादी होने से पहले किसी न किसी कारण से उनका रिश्ता टूट जाता था।


Ratan Tata Birthday: रतन टाटा ने जेआरडी टाटा (JRD Tata) का स्थान लिया था, जिन्होंने आधी सदी से अधिक समय तक टाटा ग्रुप का नेतृत्व किया।

Ratan Tata Birthday: रतन टाटा की यह तस्वीर 1998 में टाटा इंडिका के रोल आउट के समय की है। दिग्गज उद्योगपति के मुताबिक, अगर आपको किसी काम में सफलता पाना है, तो उस काम की शुरुआत भले ही आप अकेले कर रहे हों, लेकिन उसे बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए लोगों का साथ जरूरी है।

Ratan Tata Birthday: रतन टाटा F-16 फाइटर जेट में भी उड़ान भर चुके हैं।


Ratan Tata Birthday: बैंगलोर में 2007 के एयरो इंडिया शो के दौरान 69 वर्षीय (2007 में) उद्योगपति को दो दिनों में दो अमेरिकी फाइटर जेट उड़ाने को मिला था।