In Pics: गुलमर्ग में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच कांच का ये रेस्टोरेंट पर्यटकों के लिए बना आकर्षण का केंद्र, देखें तस्वीरें

Snowfall in Gulmarg: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कई हिस्सों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी की वजह से कश्मीर के गुलमर्ग (Gulmarg) में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। यहां की घर, गाड़ियां और सड़कें सफेद बर्फ से पूरी तरह ढ़क गई हैं। अगर आपको भी बर्फ का आनंद लेना है तो गुलमर्ग चले जाइए। यहां बर्फबारी की वजह से भारी संख्या में टूरिस्ट जुट रहे हैं। यहां सैलानी सबसे ज्यादा आनंद बर्फबारी का ले रहे हैं। आसमान से गिरती हुई बर्फ का स्पर्श टूरिस्टों के दिल को खुश कर देता है।

अपडेटेड Feb 03, 2023 पर 19:01
Story continues below Advertisement
Snowfall in Gulmarg: गुलमर्ग में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच कश्मीर के हिल स्टेशन में एक ग्लास इग्लू रेस्तरां (Glass Igloo Restaurant) पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस होटल को कोलाहोई ग्रीन हाइट्स (Kolahoi Green Heights) ने तैयार किया है। सोशल मीडिया पर घाटी के इस पहले बर्फ से ढके रेस्टोरेंट की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
Snowfall in Gulmarg: गुलमर्ग में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच कश्मीर के हिल स्टेशन में एक ग्लास इग्लू रेस्तरां (Glass Igloo Restaurant) पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस होटल को कोलाहोई ग्रीन हाइट्स (Kolahoi Green Heights) ने तैयार किया है। सोशल मीडिया पर घाटी के इस पहले बर्फ से ढके रेस्टोरेंट की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

Snowfall in Gulmarg: गुलमर्ग (Gulmarg) में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच कांच का यह इग्लू रेस्टोरेंट कश्मीर के हिल स्टेशन में पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पर्यटकों को इस कांच की दीवार वाले रेस्तरां में भोजन का आनंद लेते और तस्वीरें लेते देखा जा सकता है। (Image: Kolahoi Panorama/Facebook)

Snowfall in Gulmarg: बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच गुलमर्ग ही नहीं बल्कि यह भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्टोरेंट है। यहां भारी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं और बर्फबारी के बीच खाने-पीने का लुत्फ ले रहे हैं। यह अनोखा ग्लास इग्लू रेस्तरां गुलमर्ग के एक होटल कोलाहोई ग्रीन हाइट्स द्वारा बनाया गया है।

Snowfall in Gulmarg: होटल का दावा है कि यह घाटी का पहला ग्लास इग्लू रेस्तरां है। होटल मैनेजर हामिद मसौदी के मुताबिक, गुलमर्ग को पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए वह हमेशा अनोखे प्रयोग किए हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में होटल ने एशिया का सबसे बड़ा इग्लू बनाया था। जबकि 2021 में उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू बनाया।

Snowfall in Gulmarg: होटल मैनेजर हामिद मसौदी (Hamid Masoudi) ने कहा कि यह कश्मीर में इस तरह का पहला इग्लू है। उन्होंने कहा कि हमने सबसे पहले ऐसा रेस्टोरेंट फिनलैंड में देखा। उसके बाद हमने अपने होटल में तीन इग्लू बनाए जिसे यहां पहले कभी किसी ने नहीं देखा था।

Snowfall in Gulmarg: हामिद ने कहा कि होटल के बाद हमने गुलमर्ग में पहले चरण में तीन इग्लू भी बनाए, जिन्हें यहां आने वाले लोग बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस अनोखे इग्लू के लिए इम्पोर्टेड फैब्रिकेटेड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

Snowfall in Gulmarg: मैनेजर ने बताया कि इन ग्लास इग्लू में से प्रत्येक में एक बार में 8 लोग बैठ सकते हैं। हम पर्यटकों को अलग तरह का अनुभव देने की कोशिश कर रहे हैं। इस अनोखे रेस्तरां को स्थानीय लोग बहुत पसंद करते हैं। एक पर्यटक सायख ने कहा कि वह कश्मीर घाटी में आया था और गुलमर्ग में समय बिताना चाहता था और जब उसे यह रेस्तरां मिला, तो उसे एक बहुत ही अलग अनुभव हुआ।