Lok Sabha Election 2024 Highlights: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। मोदी के 8 या 9 जून को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने की संभावना है। साल 2014 के चुनाव के बाद देश में एक बार फिर गठबंधन सरकार की राजनीति वापस लौट रही है जिसमें NDA के घटक दलों तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसलिए, मोदी कैबिनेट में चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की नजर कई प्रमुख विभागों और मंत्रालयों पर है
अपडेटेड Jun 06, 2024 पर 07:33 PM