Eternal Shares: जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल लिमिटेड ( Eternal Ltd) के शेयरों में आज 22 जुलाई को लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर आज करीब 15% की छलांग लगाकर 311.25 रुपये के अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इस तेजी के साथ ही इटरनल का मार्केट कैपिटलाइजेशन अब बढ़कर 2.9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें से करीब 40,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी महज पिछले दो दिनों में आई है
अपडेटेड Jul 22, 2025 पर 12:14 PM