Bajaj Pulsar 220F भारतीय बाजार में एक आइकॉनिक बाइक है। इसे पहली बार साल 2007 में लॉन्च किया गया था। इसे बड़े पैमाने पर लोग पसंद करते हैं। पिछले कुछ सालों में इस बाइक में कई छोटे कॉस्मेटिक और मैकेनिकल अपडेट किए गए हैं। कंपनी ने अप्रैल 2022 में इसे चुपचाप बंद कर दिया था। हालांकि, बजाज पल्सर 220F अब वापसी कर रही है और इसके लिए बुकिंग भी अब शुरू हो गई है। बजाज पल्सर 220F की पिछली रिकॉर्ड की गई कीमत 1.34 लाख रुपये थी। लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार नए MY2023 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है।'
