Get App

FAME 2 स्कीम सब्सिडी में कटौती के बाद एथर एनर्जी, ओला, बजाज, टीवीएस ने बढ़ाये इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के दाम

FAME 2 स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनियों को मिलने वाली सब्सिडी में कटौती के बाद से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के दाम बढ़ने लगे हैं। सब्सिडी में कटौती का फैसला आज से ही लागू हुआ है। दाम बढ़ाने की रेस में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां शामिल हो गई हैं। एथर एनर्जी, ओला, बजाज, टीवीएस कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाये हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 01, 2023 पर 4:25 PM
FAME 2 स्कीम सब्सिडी में कटौती के बाद एथर एनर्जी, ओला, बजाज, टीवीएस ने बढ़ाये इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के दाम
बजाज चेतक के दाम करीब 22000 रुपये बढ़े हैं जबकि TVS ने IQUBE के दाम में 17 हजार से 22 हजार रुपये तक का इजाफा किया है

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनियों को FAME 2 स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी में कटौती की गई है। सब्सिडी में कटौती किये जाने का असर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर गाड़ियों पर देखने को मिल रहा है। इसके बाद से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के दाम बढ़ने लगे हैं। FAME 2 स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी में कटौती का फैसला आज से ही लागू हुआ है। फैसले के लागू होने बाद कंपनियों ने दाम बढ़ाना शुरु कर दिया हैं। दाम बढ़ाने की होड़ में करीब सभी कंपनियां शामिल हो गई हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली एथर एनर्जी, ओला, बजाज, टीवीएस आदि कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम में बढ़ोत्तरी की है।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदना हुआ महंगा

हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के संवाददाता रोहन सिंह ने इस पर ज्यादा विस्तार के बताते हुए कहा कि EV टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाईं हैं। FAME 2 सब्सिडी में कटौती के बाद कंपनियों ने गाड़यों की कीमतें बढ़ाईं हैं। सब्सिडी कटौती के बाद ओला का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर महंगा हो गया है। रोहन सिंह ने कहा कि कंपनी ने अपनी टू-व्हीलर गाड़ियों की कीमतों में 15 हजार तक का इजाफा किया है। ओला के S1 और S1 Pro की कीमत 10,000-15,000 रुपये तक बढ़ी हैं।

40 रुपये चढ़ेगा ये फार्मा स्टॉक, डीलर्स ने आज ऑटो और फार्मा शेयर में कराई खरीदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें