Get App

Citroen Basalt SUV Coupe लॉन्च, कीमत ₹7.99 लाख से शुरू; जानिए इंजन, माइलेज और फीचर्स की डिटेल

Citroen Basalt Launched: यह SUV 5 मोनोटोन कलर ऑप्शंस- पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लेटिनम ग्रे, कॉस्मो ब्लू और गारनेट रेड में उपलब्ध होगी। इसके अलावा इसमें 2 ड्युअल टोन कलर ऑप्शंस भी होंगे- प्लेटिनम ग्रे रूफ के साथ पोलर व्हाइट और पर्ला नेरा ब्लैक रूफ के साथ गारनेट रेड। कार में 2,651 का व्हीलबेस और 180 mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 10:07 PM
Citroen Basalt SUV Coupe लॉन्च, कीमत ₹7.99 लाख से शुरू; जानिए इंजन, माइलेज और फीचर्स की डिटेल
Citroen Basalt में दो इंजन विकल्प दिए गए हैं।

Citroen Basalt SUV Coupe Launched: फ्रांस के ऑटोमोबाइल ब्रांड Citroen ने भारत में Basalt SUV Coupe को लॉन्च कर दिया है। इसकी इंट्रोडक्टरी एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू है। Bsasalt को 11,001 रुपये के अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। इंट्रोडक्टरी प्राइसिंग 31 अक्टूबर 2024 तक डिलीवरी वाली सभी बुकिंग के लिए वैलिड है। Citroen Basalt में दो इंजन विकल्प दिए गए हैं। एक 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 81 BHP पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसके अलावा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो 108 BHP पावर और 190 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन रहेगा। 1.2 लीटर टर्बो इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं। 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ माइलेज 18 kmpl, 6-स्पीड मैनुअल के साथ 19.5 kmpl और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 18.7 kmpl होने का दावा है।

Citroen Basalt का एक्सटीरियर

कार में 2,651 का व्हीलबेस और 180 mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है। पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए 980 mm तक का लेगरूम है। डिजाइन की बात करें तो Citroen Basalt में प्रोजेक्टर्स और वी शेप वाली LED DRLs के साथ स्प्लिट हैडलैंप सेटअप है। फ्रंट में फॉग लैंप्स भी मौजूद हैं। Basalt में लार्ज रैपअराउंड हैलोजन टेल लाइट्स, ड्युअल टोन रियर बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट, ब्लैक रूफ, स्लोपिंग रूफलाइन, 16 इंच ड्युअल टोन अलॉय व्हील्स, 470 लीटर बूट स्पेस और शार्क फिन एंटीना भी दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें