Get App

2023 Hero Xtreme 200S 4V बाइक भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 1.41 लाख रुपये

2023 Hero Xtreme 200S 4V में एक नया फो-वाल्व इंजन मिलता है जो अपने पहले की बाइक की तुलना में 6 फीसदी अधिक पावर और 5 फीसदी अधिक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 199.6cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, फोर-स्ट्रोक, फोर-वाल्व इंजन है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 19, 2023 पर 5:59 PM
2023 Hero Xtreme 200S 4V बाइक भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 1.41 लाख रुपये
टू-व्हीलर बनाने वाली दिग्गज कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी नई बाइक Xtreme 200S 4V को लॉन्च कर दिया है।

2023 Hero Xtreme 200S 4V : टू-व्हीलर बनाने वाली दिग्गज कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी नई बाइक Xtreme 200S 4V को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की कीमत 1.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह कंपनी की फ्लैगशिप मोटरसाइकिल का अपडेटेड फो-वाल्व वर्जन है। इसे तीन कलर स्कीम के साथ एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें डुअल-टोन शेड्स भी शामिल हैं। इन रंगों में मून येलो, पैंथर ब्लैक मेटैलिक और एक प्रीमियम स्टील्थ एडिशन शामिल हैं।

2023 Hero Xtreme 200S 4V : क्या है खास

2023 Hero Xtreme 200S 4V में एक नया फो-वाल्व इंजन मिलता है जो अपने पहले की बाइक की तुलना में 6 फीसदी अधिक पावर और 5 फीसदी अधिक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 199.6cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड, फोर-स्ट्रोक, फोर-वाल्व इंजन है जो 8,000 RPM पर 18.9 bhp और 6,500 RPM पर 17.35 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

2023 Hero Xtreme 200S 4V : हार्डवेयर और फीचर्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें