Get App

Honda Activa e स्कूटर लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ सड़कों पर राज करने को बेताब

Honda ACTIVA e Launch: अगर आप भी एक अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश खत्म हुई। Honda ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda Activa e उतार दिया है। इस स्कूटर में जहां शानदार लुक है तो वहीं फीचर्स भी दमदार हैं। कंपनी ने अपने सबसे पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश कर दिया है। इसके साथ ही क्यूसी1 इलेक्ट्रिक को भी लॉन्च किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2024 पर 3:09 PM
Honda Activa e स्कूटर लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ सड़कों पर राज करने को बेताब
Honda ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda Activa e उतार दिया है

इन दिनों लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। यह जहां कॉस्ट एफिशिएंट होते हैं वहीं इससे प्रदूषण भी नहीं होता जो कि पर्यावरण और आम लोगों के लिए काफी फायदेमंद हैं। ऐसे में अगर आप भी एक अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारत की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली दो पहिया वाहन होंडा एक्टिवा अब इलेक्ट्रिक अवतार में भी आ गई है।

दरअसल लंबे इंतजार के बाद होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपना सबसे पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश कर दिया है। इसके साथ ही क्यूसी1 इलेक्ट्रिक को भी कंपनी ने भारतीय बाजार में पेश किया है। दोनों स्कूटरों की बुकिंग 1 जनवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। वहीं इसकी डिलीवरी फरवरी 2025 से होनी की संभावना है।

Honda ACTIVA e: दमदार लुक और कमाल के फीचर्स

होंडा एक्टिवा के इलेक्ट्रिक अवतार में जहां कंपनी की तरफ से कमाल के फीचर्स दिए गए हैं, वहीं इसका लुक भी काफी दमदार है। स्कूटर ऑल-एलईडी हेडलाइट, टेललैंप एवं स्माइलिंग डीआरएल के साथ आ रहा है। इसको साथ ही स्कूटर में प्रीमियम फ्लुडिक डिजाइन भी दिए गए हैं जो स्कूटर को काफी आकर्षक बनाते हैं। इसके साथ ही राइडर के कंफर्ट के लिए डुअल टोन सीट, 12-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, फ्लैट फुटबोर्ड और मजबूत ग्रैबरेल भी दिए गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें