Get App

हुंडई मार्च में लॉन्च करेगी Verna का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल, जानें इस कार की कीमत से लेकर फीचर्स तक सारी डिटेल

नेक्स्ट जनरेशन हुंडई वर्ना को बिलकुल नए डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इस कार की रोड टेस्टिंग को भी पूरा कर लिया गया है। जिस दौरान इस कार की झलक देखने को मिली थी। इस कार को एक स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप से लैस किया गया है। इसके अलावा इसमें एक चौड़ा डीआरएल बार भी मिलने की उम्मीद है। साथ ही कार के एक्सटीरियर में एक चौड़ा ग्रिल भी दिया गया है। कार के साइड को नॉचबैक डिजाइन से लुक दिया गया है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 19, 2023 पर 5:00 PM
हुंडई मार्च में लॉन्च करेगी Verna का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल, जानें इस कार की कीमत से लेकर फीचर्स तक सारी डिटेल
हुंडई मार्च में लॉन्च करेगी Verna का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल, जानें इस कार की कीमत सेकर फीचर्स तक सारी डिटेल

फेमस कोरियाई कार निर्माता कंपनी Hyundai अपनी सेडान कार हुंडई वर्ना (Hyundai Verna) के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस कार के लिए बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। हुंडई वर्ना को 21 मार्च के दिन ऑटोमोबाइल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। आइये जानते हैं इस कार के फीचर्स और कीमत से जुड़ी सारी डिटेल।

नया डिजाइन

नेक्स्ट जनरेशन हुंडई वर्ना को बिलकुल नए डिजाइन के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इस कार की रोड टेस्टिंग को भी पूरा कर लिया गया है। जिस दौरान इस कार की झलक देखने को मिली थी। इस कार को एक स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप से लैस किया गया है। इसके अलावा इसमें एक चौड़ा डीआरएल बार भी मिलने की उम्मीद है। साथ ही कार के एक्सटीरियर में एक चौड़ा ग्रिल भी दिया गया है। कार के साइड को नॉचबैक डिजाइन से लुक दिया गया है। साथ ही एलॉय व्हील्स भी इस कार को एक स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके अलावा टेल लैम्प्स के अंदर एक फुल-चौड़ाई वाला लाइटबार और क्रिस्टल जैसे फीचर्स भी इस कार में मौजूद हैं।

Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कितना चुकाना होगा टोल टैक्स? स्पीड और रूट्स समेत जानें सभी डिटेल

कैसा है कार का इंजन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें