Get App

Lamborghini Urus S भारत में लॉन्च, कीमत 4.18 करोड़ रुपये, आखिर क्या है इसमें खास

नई लेम्बोर्गिनी Urus S की कीमत भारत में 4.18 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसकी कीमत Urus Performante से 4 लाख रुपये कम है। लेम्बोर्गिनी Urus S का मुकाबला Audi RSQ8, Aston Martin DBX, BMW XM, Porsche Cayenne Turbo GT और Maserati Levante Trofeo जैसी गाड़ियों से है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 13, 2023 पर 8:50 PM
Lamborghini Urus S भारत में लॉन्च, कीमत 4.18 करोड़ रुपये, आखिर क्या है इसमें खास
लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लेम्बोर्गिनी ने अपनी नई शानदार कार Urus S को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

Lamborghini Urus S : लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी लेम्बोर्गिनी ने अपनी नई शानदार कार Urus S को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे पिछले साल सितंबर में वैश्विक स्तर पर पेश किया गया था। Urus का यह नया वेरिएंट इस सुपर SUV का कंफर्ट-ओरिएंटेड वर्जन है। नई लेम्बोर्गिनी Urus S की कीमत भारत में 4.18 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसकी कीमत Urus Performante से 4 लाख रुपये कम है।

लेम्बोर्गिनी Urus S का मुकाबला Audi RSQ8, Aston Martin DBX, BMW XM, Porsche Cayenne Turbo GT और Maserati Levante Trofeo जैसी गाड़ियों से है।

इंजन और गियरबॉक्स

लेम्बोर्गिनी Urus S में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन है जो 657 बीएचपी और 850 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटा है। Urus के S वेरिएंट में छह ड्राइविंग मोड हैं। इसमें Strada, Sport, Corsa, Terra, Neve और Sabbia शामिल हैं। इसके साथ ही, एक नया EGO मोड भी है। दावा है कि इस मोड में कार एक शानदार, कंफर्टेबल और स्पोर्टी एसयूवी एक्सपीरियंस देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें