Mahindra-Skoda Volkswagen Deal: महिंद्रा और स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन मिलकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EVs) बनाएंगी और इस साझेदारी का जल्द ही ऐलान हो सकता है। यह जानकारी मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली है। जानकारी के मुताबिक इस ज्वाइंट वेंचर के बारे में नवंबर की शुरुआत में ऐलान हो सकता है। इस ज्वाइंट वेंचर का शुरुआती फोकस फोक्सवैगन के MEB (मॉड्यूल इलेक्ट्रिक ड्राइव) प्लेटफॉर्म) के जरिए इलेक्ट्रिक एसयूवी (e-SUV) बनाने पर रहेगा। यह प्लेटफॉर्म फोक्सवैगन ग्रुप ने तैयार किया है। इसके जरिए दुनिया भर में कई पॉपुलर ईवी मॉडल्स तैयार किए जा चुके हैं जैसे कि Volkswagen ID.4, Audi Q4 e-tron, और Škoda Enyaq iV। इस प्लेचटफॉर्म के जरिए कार बनाने वाली कंपनियों को एक कोर टेक्नोलॉजी के जरिए कम लागत में प्रोडक्शन स्पीड बढ़ाते हुए इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बनाने में मदद मिलती है।
