Mercedes-Benz India Price Hike: जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने कहा है कि वह भारत में 1 जनवरी, 2025 से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि लागत में वृद्धि, महंगाई के दबाव और हाई ऑपरेशनल खर्च के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बयान में कहा कि भारत में मर्सिडीज-बेंज कारों की कीमतें GLC के लिए 2 लाख रुपये और टॉप एंड Mercedes-Maybach S 680 luxury limousine के लिए 9 लाख रुपये तक बढ़ाई जाएंगी।
