Get App

MG Motor ईवी चार्जिंग इंफ्रा के निर्माण के लिए बनायेगा नया वेंचर

MG Motor India शुरुआत में 1,000 दिनों में पूरे भारत में रिहायशी इलाकों में 1,000 चार्जर लगायेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2022 पर 3:24 PM
MG Motor ईवी चार्जिंग इंफ्रा के निर्माण के लिए बनायेगा नया वेंचर
MG Motor India सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन शुरू करने के लिए Fortum और Tata Power से हाथ मिलाया है

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए एक नए उद्यम, एमजी चार्ज (new venture, MG Charge) की घोषणा की। इसका उद्देश्य 1,000 दिनों में पूरे भारत में रिहायशी इलाकों में 1,000 चार्जर लगाना है। एमजी मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि इस पहल की शुरुआत में, कंपनी 1,000 AC fast, टाइप 2 चार्जर लगायेगी। ये ऐसे चार्जर होंगे जो वर्तमान में और भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए आमतौर पर इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

इसके अलावा ये चार्जर सिम वाले (sim-enabled) होंगे और इसमें दूसरे चार्जर को भी जोड़ा जा सकेगा। एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीवा चाबा (MG Motor India President and Managing Director Rajeev Chaba) ने कहा, "MG भारत में EV ecosystem को बढ़ाने के अपने मिशन की दिशा में लगातार काम कर रहा है। MG Charge के लॉन्च के साथ हम ग्राहकों की चार्जिंग चिंता को दूर करेंगे और EV lifestyle को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।"

Muthoot Finance में आयेगी 26% की तेजी, Motilal Oswal ने NBFC स्पेस में इस स्टॉक पर खेला दांव

उन्होंने आगे कहा, " इस पहल के साथ ही अब हमारे पास अपने ग्राहकों के लिए 6-way charging solution होगा जो ग्राहकों को आश्वासन और आत्मविश्वास प्रदान करेगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें