Get App

अगले 6 महीने ऑटो सेक्टर के लिए रहेंगे शानदार: देवेन चोकसी

ग्रामीण इकोनॉमी में सुधार से टू-व्हीलर मांग बढ़ेगी। देवेन चोकसी की राय है कि अगले 6 महीने ऑटो सेक्टर के लिए शानदार रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2022 पर 3:09 PM
अगले 6 महीने ऑटो सेक्टर के लिए रहेंगे शानदार: देवेन चोकसी
देवेन चोकसी ने कहा कि पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल की मांग में तेजी जारी है। ऑटो सेक्टर में आगे और रफ्तार दिखेगी

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बुल्स का जोश हाई है। बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए  आज KR Choksey Holdings के देवेन चोकसी ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि पैसेंजर के साथ-साथ कमर्शियल गाड़ियों की मांग में तेजी देखी जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण इकोनॉमी में सुधार से टू-व्हीलर कंपनियों में अच्छी रिकवरी देखने को मिलेगी।

पैसेंजर और कमर्शियल व्हीकल की मांग में तेजी जारी है। ऑटो सेक्टर में आगे और रफ्तार दिखेगी। मॉनसून बाद ऑटो सेक्टर में और तेजी संभव है। ग्रामीण इकोनॉमी में सुधार से टू-व्हीलर मांग बढ़ेगी। देवेन चोकसी की राय है कि अगले 6 महीने ऑटो सेक्टर के लिए शानदार रहेंगे।

आज कैसी है बाजार की चाल

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में बुल्स का जोश हाई है। निफ्टी 17750 के करीब दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी 40000 के पार निकल गया है। मिडकैप इंडेक्स भी फुल जोश में है। आज के कारोबार में ये इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी चढ़ा है। बाजार में आज चौतरफा खरीदारी का मूड नजर आ रहा है। NBFCs,सरकारी बैंक, फाइनेंस, IT शेयरों ने भी रफ्तार भरी है। ICICI BANK तो नए शिखर पर दिख रहा है। वहीं, मेटल और रियल्टी शेयरों में आज कमजोरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें