Nissan Motor ने ICC वर्ल्ड कप क्रिकेट के मौके पर भारत में Magnite SUV का कुरो एडिशन (Kuro Edition) पेश किया है। इस कार की शुरुआती कीमत 8.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। मैग्नाइट कुरो की बुकिंग पिछले महीने 11,000 रुपये में शुरू हुई थी। Nissan Magnite Kuro को एसयूवी के XV ट्रिम से लिया गया है और इसे तीन हाई-एंड वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें XV MT, टर्बो XV MT और टर्बो XV CVT शामिल हैं। टर्बो XV MT की कीमत ₹9.65 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि Turbo XV CVT की कीमत ₹10.46 लाख (एक्स-शोरूम) है।