Get App

Honda Activa को टक्कर देने की तैयारी में है Ola Electric, कंपनी लाएगी कम कीमत वाला ऑल न्यू E-Scooter

Ola Electric की इस नई गाड़ी की कीमत Honda की Activa रेंज के 70,000-80,000 रुपए के बहुत करीब होने की उम्मीद है। Ola ने 2021 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) बिजनेस में एंट्री की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2022 पर 10:05 PM
Honda Activa को टक्कर देने की तैयारी में है Ola Electric, कंपनी लाएगी कम कीमत वाला ऑल न्यू E-Scooter
ओला इलेक्ट्रिक लाएगी कम कीमत वाला ऑल न्यू E-Scooter

भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) की ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) शनिवार, 22 अक्टूबर को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर कहा कि नई गाड़ी की कीमत Honda की Activa रेंज के 70,000-80,000 रुपए के बहुत करीब होने की उम्मीद है। Ola ने 2021 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) बिजनेस में एंट्री की थी।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI), वर्तमान में इसे तीन वेरिएंट में बेचती है। कंपनी ने 2001 में अपना Activa ब्रांड पेश किया था। इसका बेस मॉडल 73,086- 75,586 रुपए, Activa 125 76,025-88,960 रुपए और Activa Premium 76,587 रुपये में एक्स शोरूम प्राइज में उपलब्ध है।

वर्तमान में, यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है और पिछले कैलेंडर ईयर में इस मॉडल की लगभग 223,621 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

वर्तमान में, ओला इलेक्ट्रिक भारत में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola S1 और Ola S1 Pro बनाती है। Ola S1 की कीमत 99,999 रुपए और S1 Pro की 1,29,000 रुपए है। S1 3kWh बैटरी (141km रेंज) और S1 pro 4kWh बैटरी (181km रेंज) के साथ आता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें