Get App

Royal Enfield जल्द लाएगी खास इलेक्ट्रिक बाइक, 1000 करोड़ रुपये निवेश की है योजना

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ईवी मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट सहित कई पहलुओं पर ध्यान दे रही है और मौजूदा वित्त वर्ष में 1,000 करोड़ के निवेश की योजना है। निवेश का एक हिस्सा कंपनी के मौजूदा आंतरिक दहन इंजन पोर्टफोलियो से नए प्रोडक्ट्स को रोल आउट करने में भी खर्च किया जाएगा

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड May 21, 2023 पर 6:17 PM
Royal Enfield जल्द लाएगी खास इलेक्ट्रिक बाइक, 1000 करोड़ रुपये निवेश की है योजना
बाइक बनाने वाली दिग्गज कंपनी रॉयल एनफील्ड खास इलेक्ट्रिक बाइक तैयार कर रही है।

बाइक बनाने वाली दिग्गज कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) खास इलेक्ट्रिक बाइक तैयार कर रही है। कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बी गोविंदराजन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस बाइक को डेवलप करने के लिए कंपनी ने अपने चेन्नई प्लांट के आसपास सप्लायर इकोसिस्टम क्रिएट करने के लिए निवेश करना शुरू कर दिया है। बता दें कि रॉयल एनफील्ड आयशर मोटर्स का हिस्सा है। इसके तहत रॉयल एनफील्ड की 1000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है।

क्या है प्लान

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ईवी मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट सहित कई पहलुओं पर ध्यान दे रही है और मौजूदा वित्त वर्ष में 1,000 करोड़ के निवेश की योजना है। निवेश का एक हिस्सा कंपनी के मौजूदा आंतरिक दहन इंजन पोर्टफोलियो से नए प्रोडक्ट्स को रोल आउट करने में भी खर्च किया जाएगा।

कंपनी के CEO का बयान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें