Sep Auto sales: कल आयेंगे सितंबर के ऑटो बिक्री के आंकड़े, 4-व्हीलर की रिकॉर्ड बिक्री होने का अनुमान

सितंबर महीने के ऑटो बिक्री के आंकड़े उम्मीद से अच्छे रह सकते हैं। गाड़ियों की बिक्री के कारोबार को फेस्टिव सीजन का फायदा मिल सकता है

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
Maruti के कारों की बिक्री में सितंबर 2021 की बिक्री से दोगुनी बढ़ सकती है। सितंबर 2022 में कंपनी के कारों की बिक्री 106.6% बढ़कर 178500 गाड़ियां रह सकती है

ऑटो कंपनियां कल सितंबर के बिक्री आंकड़ों का ऐलान करने जा रही है। इस महीने सेल्स में अच्छी बढ़त की उम्मीद है। वहीं बाजार की आज की तेजी में निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट उछल गया। ऑटो सेक्टर के दिग्गज स्टॉक्स ने आज रफ्तार पकड़ी। मारुति, अशोक लीलैंड और हीरो मोटो 2% चढ़े।

सितंबर में ऑटो बिक्री अनुमान बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि अबकी बार ऑटो बिक्री के आंकड़े अच्छे रहने की उम्मीद है। फेस्टिवल मांग से ऑटो बिक्री को सपोर्ट मिलेगा। इसकी वजह के अबकी बार सितंबर में 4-व्हीलर की रिकॉर्ड बिक्री होने का अनुमान जताया गया है।

यतिन ने आगे कहा कि सितंबर में ऑटो की बिक्री में कमर्शियल सेगमेंट में ट्रक डिमांड मजबूत रहेगी। वहीं टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो इसमें घरेलू मांग में मजबूती संभव है। हालांकि सितंबर महीने के आंकड़ों में टू-व्हीलर सेगमेंट में एक्सपोर्ट में कमजोरी देखने को मिल सकती है।


Hot Stocks: सिप्ला, ज्योति लैब्स, राइट्स शार्ट टर्म में दे सकते हैं 23% का रिटर्न, जानें कैसे लगाएं दांव

यतिन ने सितंबर महीने में कंपनियों की गाड़ियों की बिक्री के आंकडों की सालाना आधार पर तुलना करते हुए कहा कि अगर हम कमर्शियल सेगमेंट में ट्रक की बात करें तो सितंबर 2021 में अशोक लीलैंड ने 9533 गाड़ियां बेची थी जबकि सितंबर 2022 में ट्रकों की बिक्री 62.6% बढ़कर 15500 गाड़ियां रह सकती है। जबकि सितंबर 2021 में टाटा मोटर्स ने 59156 गाड़ियां बेची थी। वहीं सितंबर 2022 में ट्रकों की बिक्री 40.0% बढ़कर 82800 गाड़ियां रह सकती है।

कारों की बिक्री के आंकड़े

सितंबर 2021 में Maruti ने 86380 गाड़ियां बेची थी। वहीं सितंबर 2022 में कारों की बिक्री दोगुनी बढ़ सकती है यानी कि 106.6% बढ़कर 178500 गाड़ियां रह सकती है।

M&M Auto ने सितंबर 2021 में 28112 गाड़ियां बेची थी। सितंबर 2022 में कारों की बिक्री दोगुनी से ज्यादा बढ़ सकती है यानी कि 126.2% बढ़कर 63600 गाड़ियां रह सकती है।

M&M Tractor ने सितंबर 2021 में 40331 ट्रै्क्टर बेचे थे। सितंबर 2022 में ट्रैक्टर की बिक्री 0.4% की मामूली बढ़ोत्तरी के साथ 40500 गाड़ियां रह सकती है।

इंडिया सीमेंट के MP प्लांट की डील जल्द, ULTRATECH प्लांट खरीद की रेस में सबसे आगेः CNBC-AWAAZ SOURCES

टू-व्हीलर सेगमेंट

Bajaj Auto ने सितंबर 2021 में 390000 गाड़ियां बेची थी। सितंबर 2022 में मोटरसाइकल की बिक्री 8.52% बढ़कर 423000 गाड़ियां रह सकती है।

Hero Moto की गाड़ियों की बिक्री में गिरावट दिख सकती है। सितंबर 2021 में कंपनी ने 530346 गाड़ियां बेची थी। सितंबर 2022 में मोटरसाइकल की बिक्री 5.7% घटकर 500000 गाड़ियां रह सकती है।

Eicher RE ने सितंबर 2021 में 33529 गाड़ियां बेची थी। सितंबर 2022 में मोटरसाइकल की बिक्री 129.7% बढ़कर 77000 गाड़ियां रह सकती है।

TVS Motors ने सितंबर 2021 में 347156 गाड़ियां बेची थी। सितंबर 2022 में मोटरसाइकल की बिक्री 8.0% बढ़कर 375000 गाड़ियां रह सकती है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।