Tata Motors के कमर्शियल व्हीकल 2.5% तक हुए महंगे, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें

Tata Motors ने कहा, स्टील, अल्युमीनियम और मेटल्स की कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा कच्चे माल की लागत बढ़ने से यह फैसला लिया गया है

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 2:22 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी के ऐलान के बाद, टाटा मोटर्स के शेयर में मजबूती दर्ज की गई और दोपहर 2 बजे शेयर 2 फीसदी बढ़कर 436 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था

Tata Motors price hike : टाटा मोटर्स ने 22 मार्च को ऐलान किया कि वह अपने सभी कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 2-2.5 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से प्रभावी होगी और विभिन्न मॉडल्स और वैरिएंट पर निर्भर होगी।

एक्सचेंजेस में दी फाइलिंग में टाटा मोटर्स ने कहा कि “कीमतों में यह बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी।” भारत की कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी ने कहा कि स्टील, अल्युमीनियम और मेटल्स की कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा कच्चे माल की लागत बढ़ने से यह फैसला लिया गया है।

लागत बढ़ने से महंगे किए व्हीकल


कंपनी ने बयान में कहा, “कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग के विभिन्न स्तरों पर लागत में बढ़ोतरी का बोझ उठाने के लिए कदम उठाए, लेकिन लागत में भारी बढ़ोतरी के चलते कस्टमर्स पर कुछ बोझ डालने के लिए कीमतों में न्यूनतम बढ़ोतरी की गई है।”

Zomato New Plan: मैगी, पोहा, बिरयानी..., 10 मिनट में आपके घर पहुंचाएगी जौमेटो

कंपनी के ऐलान के बाद, टाटा मोटर्स के शेयर में मजबूती दर्ज की गई और दोपहर 2 बजे शेयर 2 फीसदी बढ़कर 436 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकल कंपनी है टाटा मोटर्स

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अग्रणी कंपनी है और टॉप 3 पैसेंजर व्हीकल कंपनियों में शामिल है। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (electric vehicles) में पैठ बढ़ाने की तैयारी भी कर रही है और एक पॉलिसी फ्रेमवर्क विकसित करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।

Sintex के शेयरों में निवेश करके क्या आप भी फंस गए, आज से BSE-NSE पर इसके शेयरों की ट्रेडिंग हमेशा के लिए बंद

टाटा मोटर्स के भारत, इटली, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और यूके में आरएंडडी सेंटर हैं। कंपनी 103 सब्सिडियरीज, नौ एसोसिएट कंपनियों, चार ज्वाइंट वेंचर्स और दो ज्वाइंट ऑपरेशंस के ग्लोबल नेटवर्क के सहयोग से भारत, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड में ऑपरेशन चलाती है।

उसके कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट, रूस, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और अन्य सीआईएस देशों में बिकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।