Get App

Tata Tigor का iCNG टेक्नोलॉजी पर आधारित XM वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या है कीमत

टिगोर के iCNG वेरिएंट के पावरट्रेन की बात करें तो इसे 1,199cc के पावरट्रेन के साथ लाया गया है। यह इंजन 85bhp की पावर और 113Nm का पीक ट्रक जनरेट करने में सक्षम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2022 पर 5:06 PM
Tata Tigor का iCNG टेक्नोलॉजी पर आधारित XM वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या है कीमत
यह Tata Tigor iCNG का तीसरा वेरिएंट है। वर्तमान में इसके XZ और XZ+ दो वेरिएंट उपलब्ध है।

Tata Motors ने टिगोर iCNG का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसको Tata Tigor XM iCNG मॉडल कहा जा रहा है। इसकी कीमत 7,39,900 है। यह Tata Tigor iCNG का तीसरा वेरिएंट है। वर्तमान में इसके XZ और XZ+ दो वेरिएंट उपलब्ध है। इसका नया XM मॉडल अपने सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल है। XZ की तुलना में यह 50,000 रुपये कम में मिलता है।

टिगोर के iCNG वेरिएंट के पावरट्रेन की बात करें तो इसे 1,199cc के पावरट्रेन के साथ लाया गया है। यह इंजन 85bhp की पावर और 113Nm का पीक ट्रक जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही फीचर्स लिस्ट में 4 स्पीकर सिस्टम के साथ हरमन टीएम इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडो, सेंट्रल लॉकिंग, रियर पार्किंग सेंसर जैसी कई सुरक्षा को जोड़ा गया है।

Moto G32: 13 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ मोटोराला का ये धांसू फोन, फीचर्स जबरदस्त, जानिए डिटेल्स

नया Tigor XM iCNG वेरिएंट ओपल व्हाइट, डेटोना ग्रे, एरिज़ोना ब्लू और डीप रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें