Get App

भारत में कितनी होगी Tesla के कार की कीमत? रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अप्रैल से शुरू हो सकती है बिक्री

टेस्ला (Tesla) के भारतीय बाजार में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच ब्रोकरेज फर्म CLSA ने अनुमान लगाया है कि टेस्ला अगर भारत में आती है, तो उसकी इलेक्ट्रिक कारों की कीमत यहां कम से कम 35-40 लाख रुपये होगी। ब्रोकरेज ने कहा कि सरकार अगर इंपोर्ट ड्यूटी में 20 फीसदी की कटौती करती है, तो भी उसकी कारों की कीमत इससे कम नहीं होगी

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 22, 2025 पर 6:34 PM
भारत में कितनी होगी Tesla के कार की कीमत? रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अप्रैल से शुरू हो सकती है बिक्री
शुरुआती चरण में, Tesla अपनी कारों को जर्मनी में मौजूद अपने प्लांट से भारत में आयात करेगी

इलेक्ट्रिक कारें बनानी वाली दिग्गज कंपनी टेस्ला (Tesla) के भारतीय बाजार में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच ब्रोकरेज फर्म CLSA ने अनुमान लगाया है कि टेस्ला अगर भारत में आती है, तो उसकी इलेक्ट्रिक कारों की कीमत यहां कम से कम 35-40 लाख रुपये होगी। ब्रोकरेज ने कहा कि सरकार अगर इंपोर्ट ड्यूटी में 20 फीसदी की कटौती करती है, तो भी उसकी कारों की कीमत इससे कम नहीं होगी।

ब्रोकरेज ने कहा कि टेस्सा की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार Model 3 है। इफैक्ट्री स्तर पर खुदरा कीमत लगभग 35,000 डॉलर (लगभग 30.4 लाख रुपये) है। अगर भारत सरकार की ओर से इंपोर्ट ड्यूटी में 15 से 20 प्रतिशत की कटौती की जाती है, तो भी रोड टैक्स, इंश्योरेंज जैसे दूसरे खर्चों के चलते इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 40,000 डॉलर होगी, जो भारत में लगभग 35-40 लाख रुपये के बराबर है।

यह कीमत महिंद्रा XEV 9e, हुंडई ई-क्रेटा और मारुति सुजुकी ई-विटारा जैसी भारतीय बाजार में पहले से मौजूद इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में 20 से 50 प्रतिशत अधिक है। CLSA ने कहा कि भारत में टेस्ला के प्रवेश से भारत के EV मार्केट में कोई बड़ा उथल-पुथल नहीं होने वाला है।

कंप्लीट सर्किल वेल्थ के मैनेजिंग पार्टनर और CIO गुरमीत चड्ढा के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों में से केवल दो की कीमत ₹20 लाख से ऊपर है – हुंडई क्रेटा और महिंद्रा स्कॉर्पियो। ऐसे में टेस्ला के आने से कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें