Davos 2024: चिप की महत्ता तेजी से बढ़ रही है और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि इस मामले में भारत की नीति एकदम ट्रैक पर चल रही है। वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम (WEF) की कई बैठकों के बाद उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के लीडर्स भारतीय फ्रेमवर्क की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। मनीकंट्रोल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर को लेकर कल और आज काफी चर्चा हुई और इस पूरी बातचीत का जो सार निकलकर आया, वह ये है कि पीएम मोदी ने इसे लेकर जो पॉलिसी फ्रेमवर्क तैयार किया है, वह बहुत सही है। उन्होंने यह भी कहा कि माइक्रोन (Micron) ने 90 दिनों के भीतर अपना प्लांट का निर्माण शुरू कर दिया।