Grok 3 AI: ये कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले कुछ सालों में दुनिया को AI दुनिया के नाम से जाना जाएगा तो ये गलत नहीं होगा। इस समय पूरी दुनिया में एआई की रेस जारी है। हर देश अपना एआई चैटबॉट बना रहा है। टेक कंपनियों में भी एआई टूल्स लॉन्च करने की होड़ सी मच गई है। हाल ही में चीन के डीपसीक (DeepSeek) ने AI की दुनिया में एक बड़ा हड़कंप मचाया। जिसके बाद चीन और अमेरिका के बीज जमकर टकराव भी देखे गए। वहीं इस एआई की रेस के बीच अब एलन मस्क का दावा है कि वह दुनिया का सबसे स्मार्ट एआई को लॉन्च कर दिया है।
