Get App

गैजेट्स के अलग-अलग चार्जिंग पोर्ट के झंझट से मिलेगा छुटकारा, सभी के लिए कॉमन चार्जिंग पोर्ट होगा जरूरी!

सभी मोबाइल हैंडसेट, टैबलेट्स, लैपटॉप, इयर पॉड्स और स्मार्ट वाच के लिए जल्द ही कॉमन चार्जिंग पोर्ट जरूरी हो सकता है। सूत्रों के अनुसार consumer affairs ministry ने अपनी रिपोर्ट में कॉमन चार्जर लागू करने की अनुशंसा की गई है। इससे अलग-अलग कंपनी और मॉडल के गैजेट्स और उसके चार्जिंग पोर्ट को लेकर कंज्यूमर्स की झंझट दूर होगी

Aseem Manchandaअपडेटेड Jun 16, 2023 पर 2:16 PM
गैजेट्स के अलग-अलग चार्जिंग पोर्ट के झंझट से मिलेगा छुटकारा, सभी के लिए कॉमन चार्जिंग पोर्ट होगा जरूरी!
कॉमन चार्जिंग पोर्ट को लेकर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट IT मंत्रालय को सौंपी है। कमेटी ने जून 2025 तक इसे लागू करने की सिफारिश की है

भारत में जल्द ही सभी मोबाइल हैंडसेट, टैबलेट्स, लैपटॉप, इयर पॉड्स और स्मार्ट वाच के लिए कॉमन चार्जिंग पोर्ट जरूरी हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक कंज्यूमर अफेयर मंत्रालय (consumer affairs ministry) ने अपनी रिपोर्ट में कॉमन चार्जर लागू करने की सिफारिश की है। अलग-अलग कंपनी और मॉडल के मोबाइल, टैबलेट्स, लैपटॉप आदि लेने के बाद उसके चार्जर और चार्जिंग पोर्ट को लेकर अक्सर कंज्यूमर्स के मन में चिंता नजर आती है। कंज्यूमर्स की इन्हीं चिंताओं को दूर करने के लिए कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री ने इस सिलसिले में आईटी मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट दी है।

इस खबर ज्यादा डिटेल्स बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि देशवासियों के लिए उनके गैजेट्स को लेकर एक अच्छी खबर हैं। अब सभी गैजेट्स के लिए कॉमन चार्जिंग पोर्ट जरूरी होगा। इसके तहत मोबाइल, ईयर पॉड्स, स्मार्टवॉच के लिए कॉमन चार्जिंग पोर्ट की सुविधा ग्राहकों को मिल सकती है। यहां तक कि टैबलेट्स, लैपटॉप के लिए भी एक ही चार्जिंग पोर्ट जरूरी हो सकता है।

सिर्फ 4 दिनों में तीनों एक्सपर्ट ने कमाया 10% से ज्यादा का रिटर्न, ये 5 स्टॉक्स आज निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई

असीम ने आगे कहा कि गैजेट्स के लिए कॉमन चार्जिंग पोर्ट लागू करने की सिफारिश की गई है। कंज्यूमर अफेयर्स मंत्रालय की कमेटी ने कॉमन चार्जिंग पोर्ट लागू करने सिफारिश की है। इस पर अध्ययन करने के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट IT मंत्रालय को सौंपी है। इस रिपोर्ट में कमेटी ने जून 2025 तक इसे लागू करने की सिफारिश की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें