Realme 10 Series: 9 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा रियलमी 10 सीरीज, यूजर्स को मिलेंगे ये दमदाम फीचर्स

Realme 10 Series: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme ने लंबे समय से इंतजार की जा रही अपनी 'रियलमी 10 सीरीज' के आधिकारिक लॉन्च की तारीखों का ऐलान किया है

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
Realme 10 Series के स्मार्टफोन को कंपनी 4G और 5G दोनों वेरिएंट में लॉन्च करेगी

Realme 10 Series Launch Date: रियलमी ने लंबे समय से इंतजार की जा रही अपनी रियलमी 10 सीरीज ( Realme 10 Series) के आधिकारिक लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने बताया कि Realme 10 Series के स्मार्टफोन को भारत सहित दुनिया भर में अगले हफ्ते 9 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने रियलमी 10 सीरीज के कुछ फीचर्स और खास बातों की जानकारी भी दी है। Realme 10 Series के स्मार्टफोन 4G और 5G दोनों वर्जन में आएगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रियलमी 10 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल रियलमी 10 (Realme 10) नाम होगा, जबकि इसका सबसे महंगा मॉडल रियलमी 10 प्रो प्लस (Realme 10 Pro+) नाम से आ सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इसका नाम रियलमी 10 प्रो (Realme 10 Pro) भी हो सकता है।

Realme 10 में मिलेगा 16GB का डायनैमिक RA<

कंपनी ने अभी सिर्फ Realme 10 के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में ही जानकारी दी है। रियलमी ने बताया कि इस स्मार्टफोन में यूजर्स को मीडियाटेक की हीलियो G99 प्रोसेसर मिलेगा, जो 16जीबी के डायनैमिक रैम (8GB हैंडसेट के साथ और 8GB वर्चुअल) के साथ आएगा। इस फोन को 4GB और 6GB के वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Realme 10 की खासियत बताते हुए कंपनी के वाइस-प्रेसिडेंट और रियलमी इंटरनेशनल बिजनेस के प्रेसिडेंट, माधव सेठ ने कहा, "स्मार्टफोन में 5,000 mAH की बैटरी होगी, जो 33W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।"


यह भी पढ़ें- Multibagger Stock : इस स्मालकैप ने 2 साल में 1 लाख रुपये बना दिए 5 लाख, अब बोनस शेयर का किया ऐलान

Realme 9 Series में था 108 MP का कैमरा

जीएसएमएरिना की एक रिपोर्ट के मुताबिक सेठ ने भरोसा जताया कि 50-मेगापिक्सल का यह कैमरा अपने प्रतिद्वंदियों के मुकाबके अच्छा रिजल्ट देगा। कैमरे को लेकर अलग से जिक्र इसलिए भी उठा क्योंकि ने कंपनी ने इससे पहले Realme 9 Series में 108 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया था।

रियलमी 10 सीरीज में हो सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, Realme 10 4G में 6.5 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन मिलेगी, जो AMOLED डिस्प्ले से लैस होगी और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में यूजर्स को पंच-होल कटआउट मिलेगा। वहीं Realme 10 Pro+ में 8GB के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 SoC चिप मिलने की अटकलें हैं। फोन का स्टोर 128GB तक हो सकता है। साथ ही यह 4,890mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

कितनी हो सकती है कीमत

कंपनी ने अभी कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है Realme 10 Series के स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।