Get App

Meta vs Twitter : मेटा और ट्विटर के वेरिफिकेशन सर्विस में क्या है खास, दोनों कैसे हैं अलग, समझिए हर जरूरी बात

Meta vs Twitter : आप अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों अकाउंट को वेरिफाई कर सकेंगे। लेकिन इन दोनों के लिए आपको अलग-अलग पैसे देने होंगे। दोनों प्लेटफॉर्म पर अपने अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए आपको हर महीने कम से कम 24 डॉलर का भुगतान करना होगा

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 8:01 PM
Meta vs Twitter : मेटा और ट्विटर के वेरिफिकेशन सर्विस में क्या है खास, दोनों कैसे हैं अलग, समझिए हर जरूरी बात
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की तरह अब फेसबुक ने भी पेड वेरिफिकेशन सर्विस का ऐलान कर दिया है।

Meta vs Twitter : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की तरह अब फेसबुक ने भी पेड वेरिफिकेशन सर्विस का ऐलान कर दिया है। यूजर्स को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी वेरिफाइड अकाउंट यानी ब्लू टिक के लिए पैसे चुकाने होंगे। वेब के लिए इसकी कीमत 11.99 डॉलर और आईओएस के लिए 14.99 डॉलर तय की गई है। इस सर्विस को पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रोल आउट किया जाएगा। बाद में यह सर्विस अन्य देशों में भी शुरू होगी। इस सर्विस के तहत यूजर्स को अकाउंट वेरिफिकेशन के अलावा, विजिबिलिटी और रीच बढ़ने जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

फेसबुक ने यह घोषणा ट्विटर के नए मालिक एलॉन मस्क के पेड वेरिफिकेश सर्विस को फिर से लॉन्च किए जाने के दो महीने बाद की है। यह सर्विस भारत में 8 फरवरी को वेब पर 650 रुपये के मासिक शुल्क और मोबाइल डिवाइस पर 900 रुपये में उपलब्ध हो गई है। यहां हम समझेंगे कि इन दोनों प्लेटफॉर्म पर वेरिफिकेश सर्विस में क्या समानताएं हैं और साथ ही यह भी जानेंगे कि इनमें क्या अंतर है।

वेरिफाइड बैज

दोनों कंपनियों को अकाउंट वेरिफिकेशन से खासी उम्मीद है। यह हाल के वर्षों में विवाद का विषय भी रहा है। मेटा वेरिफाइड सब्सक्राइबर ब्लू वेरिफाइड बैज के साथ-साथ इम्पोस्टर अकाउंट्स के खिलाफ अतिरिक्त सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स गवर्नमेंट आईडी के साथ अपने अकाउंट को वेरिफाई कर सकेंगे। यह फीचर फिलहाल केवल उन्हीं यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिनकी उम्र कम से कम 18 साल है। बिजनेस वर्तमान में इस बैज के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें