Get App

वीडियो कॉल के लिए यूज करते हैं ये प्लेटफॉर्म तो आपके लिए बड़ी खबर, माइक्रोसॉफ्ट ने लिया ये फैसला

माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2017 में Teams को पेश किया था। Teams विशेष रूप से कंपनी के अंदर कम्युनिकेशन के लिए Slack जैसे प्लेटफॉर्म का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था। अब Skype यूजर्स को Teams पर शिफ्ट होने के लिए कहा जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 28, 2025 पर 9:57 PM
वीडियो कॉल के लिए यूज करते हैं ये प्लेटफॉर्म तो आपके लिए बड़ी खबर, माइक्रोसॉफ्ट ने लिया ये फैसला
वीडियो कॉलिंग के लिए यूज करते हैं Skype तो आपके लिए बड़ी खबर

Skype Shutting Down : आपने Skype के बारे में सुना होगा और हो सकता है कि इसे इस्तेमाल भी किया हो। जॉब इंटरव्यू देने के लिए या फिर दोस्तों से बात करने के लिए आपने Skype का इस्तेमाल भी किया हो। वहीं अब Skype को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। अब माइक्रोसॉफ्ट अपने वीडियो कॉलिंग प्लेटफॉर्म स्काइप को हमेशा के लिए बंद करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 5 मई को स्काइप का आखिरी कॉल होगा। माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही यूजर्स को Teams में माइग्रेट कर सकता है।

खत्म होने जा रहा है Skype का सफर

माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को कहा कि, 'स्काइप को बंद करने से उसे अपनी कम्युनिकेशन सर्विसेज को आसान बनाने में मदद मिलेगी और वह अपनी Teams सर्विस पर अधिक ध्यान दे सकेगा।' 2003 में दुनिया में आए स्काइप के सस्ते ऑडियो और वीडियो कॉल्स ने 2000 के दशक की शुरुआत में लैंडलाइन बिजनेस में हलचल मचा दी थी। इस दौरान रातों-रात कंपनी करोड़ों यूज़र्स के साथ फेमस हो गई थी। लेकिन हाल में सालों से चल रहे इस प्लेटफॉर्म को ज़ूम और सेल्सफोर्स के स्लैक जैसे आसान और भरोसेमंद कंपीटीटर्स से मुकाबला नहीं कर पा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 तक स्काइप के पास अभी भी लगभग 30 मिलियन (3 करोड़) यूजर्स हैं।

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2017 में Teams को पेश किया था। Teams विशेष रूप से कंपनी के अंदर कम्युनिकेशन के लिए Slack जैसे प्लेटफॉर्म का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था। अब Skype यूजर्स को Teams पर शिफ्ट होने के लिए कहा जाएगा। स्काइप 2003 में शुरू हुआ था और साल 2011 में माइक्रोसॉफ्ट ने इसे खरीद लिया। पिछले कुछ सालों में माइक्रोसॉफ्ट ने स्काइप के कई फीचर्स बंद कर दिए हैं और अब उन्होंने इसे पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें