अमेरिका में शॉर्ट-वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok की सर्विस फिर से शुरू हो रही है। इसकी वजह है नए बनने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिली राहत। ट्रंप ने कहा है कि वह सोमवार को शपथ लेने के बाद एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के जरिए अमेरिका में TikTok की एक्सेस को रिवाइव करेंगे। लेकिन वह यह भी चाहते हैं कि ऐप का कम से कम आधा हिस्सा अमेरिकी निवेशकों के पास हो। ट्रंप के इस ऐलान के बाद TikTok ने रविवार को अमेरिका में अपनी सर्विस बहाल करना शुरू कर दिया।
