Get App

Twitter ने Threads को बताया 'नकलची' ऐप, Meta को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Twitter के एक वकील ने Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को लिखे पत्र में ट्विटर के कारोबारी रहस्यों का गैरकानूनी रूप से इस्तेमाल करने और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।ट्विटर के वकील ने जुकरबर्ग को लिखे पत्र को एक 'औपचारिक नोटिस' बताते हुए कहा है कि संभावित कानूनी विवाद में यह प्रासंगिक दस्तावेज होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2023 पर 2:54 PM
Twitter ने Threads को बताया 'नकलची' ऐप, Meta को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Twitter ने Meta के Threads को बताया 'नकलची' ऐप

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा के मैसेज बेस्ड नए ऐप थ्रेड्स (Threads) को लेकर उस पर कानूनी कार्यवाही करने की धमकी दी है। सेमाफोर ने एक पत्र के हवाले से बताया कि ट्विटर के एक वकील ने मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को लिखे पत्र में ट्विटर के कारोबारी रहस्यों का गैरकानूनी रूप से इस्तेमाल करने और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

ट्विटर का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील एलेक्स स्पिरो ने बुधवार को लिखे इस पत्र में कहा है कि मेटा ने ट्विटर के पूर्व कर्मचारियों को काम पर रखते हुए थ्रेड्स के रूप में एक 'नकलची' ऐप बनाया है।

स्पिरो ने कहा, "इस मामले में ट्विटर अपने बौद्धिक संपदा अधिकारों को लागू करने का इरादा रखती है। अन्याय से राहत पाने के लिए कंपनी दीवानी उपायों का इस्तेमाल करेगी।"

ट्विटर के वकील ने जुकरबर्ग को लिखे पत्र को एक 'औपचारिक नोटिस' बताते हुए कहा है कि संभावित कानूनी विवाद में यह प्रासंगिक दस्तावेज होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें