Get App

YouTube की ऑनलाइन गैंबलिंग वीडियोज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 19 मार्च से प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आएंगे

यूट्यूब की पेरेंट कंपनी गूगल (अल्फाबेट) ने कहा है कि वह ऑनलाइन गैंबलिंग वीडियोज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। इसके लिए कंपनी अपनी मौजूदा पॉलिसी में बदलाव कर रही है। संशोधित पॉलिसी 19 मार्च से लागू हो जाएगी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 05, 2025 पर 10:27 AM
YouTube की ऑनलाइन गैंबलिंग वीडियोज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 19 मार्च से प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आएंगे
गूगल को पॉलिसी में बदलाव करने को इसलिए मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि बड़ी संख्या में ऑनलाइन बेटिंग और गैंबलिंग ऐप्स यूट्यूब पर जमकर अपना प्रचार कर रहे हैं।

यूट्यूब ऑनलाइन गैंबलिंग वीडियोज पर बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। यूट्यूब की पेरेंट कंपनी गूगल (अल्फाबेट) ने 4 मार्च को यह ऐलान किया। कंपनी ने कहा कि वह ऑनलाइन गैंबलिंग कंटेंट से जुड़ी अपनी मौजूदा पॉलिसी को सख्त बनाने जा रही है। संशोधित पॉलिसी 19 मार्च, 2025 से लागू हो जाएगी। इसके बाद गारंटीड रिटर्न का दावा करने वाले कंटेंट यूट्यूब प्लेटफॉर्म से हटा दिए जाएंगे। कंपनी ने कहा है कि अगर पहले से गूगल का एप्रूवल मिला हुआ है तो भी गारंटीड रिटर्न का दावा करने वाले साइट या अप्लिकेशन हटा दिए जाएंगे।

यूजर्स के हितों की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

यूट्यूब ने कहा है कि ऐसे ऑनलाइन गैंबलिंग कंटेंट जो ऑनलाइन कैसिनो साइट्स या ऐप को दिखाते हैं या प्रमोट करते हैं, लेकिन किसी कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन नहीं करते हैं उनके इस्तेमाल के लिए उम्र की सीमा तय की जाएगी। इसका मतलब है कि जो यूजर्स प्लेटफॉर्म पर लॉग-इन नहीं हैं या जिनकी उम्र 18 साल से कम है, वे ये कंटेंट नहीं देख सकेंगे। YouTube ने कहा है, "हमें पता है कि पॉलिसी में इस बदलाव का असर उन क्रिएटर्स पर पड़ सकता है, जो कैसिनो गेम्स और एप्लिकेशंस जैसे ऑनलाइन गैंबलिंग कंटेंट पर फोकस करते हैं। लेकिन, हमारा मानना है कि हमारी कम्युनिटी खासकर युवा दर्शकों के हितों की सुरक्षा की दिशा में यह जरूरी कदम है।"

ऑनलाइन गैंबलिंग ऐप यूट्यूब पर कर रहे हैं प्रचार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें