Get App

अपनी किडनी बेचने कंबोडिया पहुंचे इंडोनेशिया के 122 लोग, ज्यादातर की Covid-19 के दौरान गई थी नौकरी, पुलिस ने बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़

जकार्ता के DGP जनरल क्राइम हेंगकी हरयादी ने कहा, इंडोनेशियाई अधिकारियों ने 19 जुलाई को एक पुलिस अधिकारी और एक इमिग्रेशन अधिकारी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस मानव अंगों का अवैध व्यापार करने वाले मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई जारी रखेगी। हरयादी ने कहा कि कारखाने के मजदूर, टीचर और अधिकारियों समेत सभी 122 पीड़ित इंडोनेशिया लौट आए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 4:25 PM
अपनी किडनी बेचने कंबोडिया पहुंचे इंडोनेशिया के 122 लोग, ज्यादातर की Covid-19 के दौरान गई थी नौकरी, पुलिस ने बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़
इंडोनेशिया की पुलिस ने मानव अंगों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भांडाफोड़ किया, जिसमें पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारी भी शामिल हैं

इंडोनेशिया (Indonesia) की पुलिस ने मानव अंगों की तस्करी (Human Organs Smuggling) करने वाले एक बड़े गिरोह का भांडाफोड़ किया, जिसमें पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारी भी शामिल हैं। इन लोगों पर तस्करी के जरिए 122 इंडोनेशियाई लोगों को उनकी किडनी (Kidney) बेचने के लिए कंबोडिया के एक अस्पताल में भेजने में मदद करने का आरोप था। जकार्ता के DGP जनरल क्राइम हेंगकी हरयादी ने कहा, इंडोनेशियाई अधिकारियों ने 19 जुलाई को एक पुलिस अधिकारी और एक इमिग्रेशन अधिकारी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस मानव अंगों का अवैध व्यापार करने वाले मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई जारी रखेगी।

हरयादी ने कहा कि कारखाने के मजदूर, टीचर और अधिकारियों समेत सभी 122 पीड़ित इंडोनेशिया लौट आए हैं। पुलिस अभी भी कई दूसरे पीड़ितों की तलाश कर रही है, जिनकी गवाही जांचकर्ताओं के लिए काफी जरूरी है।

उन्होंने कहा, "ज्यादातर पीड़ित वे लोग थे, जिनकी कोरोना महामारी के दौरान नौकरी चली गई थी और ये लोग पैसे के लिए अपनी किडनी बेचने को तैयार हो गए थे।" अधिकारी ने बताया कि इनमें 6 लोग अब भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

संदिग्धों में से नौ आरोपी पहले भी अंग तस्करी के पीड़ित हैं। इन लोगों पर सोशल मीडिया के जरिए इंडोनेशिया भर के लोगों को कंबोडिया में पैसे के बदले किडनी बेचने के लिए लुभाने का आरोप है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें