Google से छंटनी के लगभग एक महीने बाद अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि निकाले गए कर्मचारियों को काफी सेवरेंस पैकेज दिया गया है। बता दें कि सेवरेंस पैकेज वह रकम होती है जो कंपनी छंटनी किए जाने के बाद कर्मचारियों को मुआवजे के तौर पर देती है। बता दें कि लगभग एक महीने पहले गूगल मे लगभग 12,000 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
