टाइटैनिक (Titanic) का मलबा दिखाने गई लापता पनडुब्बी में पाकिस्तान के अरबपति कारोबारी शहजादा दाऊद और उनका बेटा भी सवार हैं। यह पनडुब्बी कुल पांच यात्रियों के साथ रवाना हुई थी। लेकिन, Titan नाम की इस पनडुब्बी के लापता होने की खबर है। इसका पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर कोशिशें जारी हैं। चिंता की बात यह है कि इसमें ज्यादा ऑक्सीजन नहीं बचा है। इसमें उपलब्ध ऑक्सीजन के गुरुवार सुबह तक खत्म हो जाने की आशंका है। रविवार को यह टाइटैनिक का मलबा यात्रियों को दिखाने के लिए रवाना हुई थी। लेकिन, अटलांटिक महासागर के लिए रवाना होने के 1:45 घंटे बाद ही इससे संपर्क टूट गया।
