Get App

Afghanistan के उपराष्ट्रपति ने Pakistan के जले पर छिड़का नमक, शेयर की ऐसी फोटो, भड़क उठे इमरान खान के मंत्री

अमुरल्लाह सालेह ने 1971 जंग की एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए कहा कि आतंकवाद अतीत के आघात को ठीक नहीं करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2021 पर 9:06 AM
Afghanistan के उपराष्ट्रपति ने Pakistan के जले पर छिड़का नमक, शेयर की ऐसी फोटो, भड़क उठे इमरान खान के मंत्री

जब पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के संबंध एक कड़वी स्थिति का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमुरल्लाह सालेह (Amurllah Saleh) ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम (Bangladesh Liberation War) में भारतीय सेना के सामने पाक सेना के आत्मसमर्पण की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करके इस्लामाबाद पर तंज कसा।

ट्विटर पर अमुरल्लाह सालेह ने पाकिस्तान के ट्विटर यूजर्स और तालिबान की आलोचना करते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि आतंकवाद अतीत के आघात को ठीक नहीं करेगा।

सालेह ने लिखा, "हमारे इतिहास में ऐसी कोई तस्वीर नहीं है और न कभी होगी। हां, कल मैं एक सेकंड के संघर्ष के दौरान हिल गया, क्योंकि एक रॉकेट ऊपर से निकला और कुछ मीटर दूर जाकर गिरा। प्रिय पाक ट्विटर हमलावर, तालिबान और आतंकवाद इस तस्वीर के आघात को ठीक नहीं करेंगे। दूसरे तरीके खोजें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें