किसी अपराधी को आपने कभी कितने साल की सजा मिलते हुए देखा है, 10 साल, 20 साल या फिर उम्र कैद, लेकिन अमेरिका में एक कोर्ट ने एक अपराधी को 10-20 साल नहीं बल्कि 475 साल की सजा सुनाई है। बता दें कि अपराधी को कई जन्मों की सजा सुनाने का काम अमेरिका के जॉर्जिया में कोर्ट ने किया है। कोर्ट द्वारा दिए गए सजा को पूरा करने के लिए शख्स को एक-दो नहीं बल्कि कई जन्म लेने पड़ेंगे। । दोषी की पहचान 57 साल के विंसेंट लेमार्क के तौर पर हुई है। आरोप था कि वह 100 से ज्यादा पिटबुल कुत्तों को लड़ाई के लिए न केवल पाल रहा था, बल्कि ट्रेनिंग भी दे रहा था।
