म्यांमार (Myanmar) की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की (Aung San Suu Kyi) को माफ कर दिया गया है। म्यांमार की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। म्यांमार के सत्तारूढ़ जुंटा (junta) ने जेल में बंद लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता आंग सान सू की के लिए क्षमादान की घोषणा की है। डेमोक्रेटिक रूप से निर्वाचित नेता राष्ट्रपति विन मिंट (Win Myint) भी इस क्षमादान का हिस्सा होंगे। ये दोनों नेता फरवरी 2021 में हुए तख्तापलट के बाद से जेल में बंद हैं। जुंटा ने सू की को 19 अपराधों के लिए दोषी ठहराया है, जिसमें कुल 33 साल की जेल की सजा का प्रावधान है।
