US Presidential Elections 2024: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार के रूप में कमला हैरिस का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका की एक शानदार राष्ट्रपति साबित होंगी। बराक ओबामा ने हैरिस से कहा, "नवंबर में होने वाले चुनाव में आपको जीत दिलाने के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।" इस तरह उपराष्ट्रपति हैरिस को देश के दो सबसे लोकप्रिय डेमोक्रेट का महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त हो गया है।
