Get App

Bitcoin एक महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर, Dogecoin और Shiba Inu में 6% गिरावट, जानिए दूसरी क्रिप्टोकरंसीज का हाल

पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो की वैश्विक मार्केट वैल्यू 4 फीसदी की गिरावट के साथ 1.9 लाख करोड़ डॉलर रह गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2022 पर 3:31 PM
Bitcoin एक महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर, Dogecoin और Shiba Inu में 6% गिरावट, जानिए दूसरी क्रिप्टोकरंसीज का हाल
हाल के महीनों में जोखिम भरी एसेट्स के साथ ही बिटकॉइन (Bitcoin) को भी जूझना पड़ रहा है

Cryptocurrency prices today : बिटकॉइन (Bitcoin) के एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के साथ क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों में सोमवार को गिरावट जारी रही। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 4 फीसदी की कमजोरी के साथ 38,580 डॉलर पर बनी हुई है। कॉइनजेको (CoinGecko) से मिले डाटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान क्रिप्टो की वैश्विक मार्केट वैल्यू 4 फीसदी की गिरावट के साथ 1.9 लाख करोड़ डॉलर रह गई है।

ईथर 4% कमजोर, डोगकॉइन 6% टूटी

ईथेरियम ब्लॉकचेन (ethereum blockchain) से लिंक काइन और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर (Ether) भी 4 फीसदी कमजोर होकर 2,902 डॉलर के स्तर पर बनी हुई है। वहीं डोगकॉइन (dogecoin) 6 फीसदी से ज्यादा की तगड़ी गिरावट के साथ 0.13 डॉलर पर है, जबकि शिबा इनू (Shiba Inu) भी लगभग 6 फीसदी कमजोर होकर 0.000024 डॉलर के स्तर पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें