रोड एक्सीडेंट्स दुनियाभर में एक बेहद गंभीर समस्या है। जिसमें कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। लगभग हर दिन, दुनिया में कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते हैं। हर साल इन हादसों की वजह से कई लोग मारे जाते हैं, लेकिन फिर भी ये रोड एक्सीडेंट्स कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब बोलीविया (Bolivia) में इसी तरह का एक सड़क हादसा हुआ है। शनिवार तड़के बोलीविया के उयूनी के पास एक भीषण बस दुर्घटना की खबर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 30 लोग घायल हो गए हैं।
