PBOC : बाजार के अनुमानों के अनुरूप चीन के सेंट्रल बैंक (central bank) ने शुक्रवार को ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, चीन में आर्थिक मंदी के बीच ज्यादा मॉनेटरी राहत देने की मांग उठ रही है।

PBOC : बाजार के अनुमानों के अनुरूप चीन के सेंट्रल बैंक (central bank) ने शुक्रवार को ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, चीन में आर्थिक मंदी के बीच ज्यादा मॉनेटरी राहत देने की मांग उठ रही है।
पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने कहा कि उसने कुछ वित्तीय संस्थानों को दी गई 150 अरब युआन के एक साल की अवधि वाली मीडियम टर्म लेंडिंग फैसिलिटी (MLF) के लिए 2.85 फीसदी ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा है।
क्या था रॉयटर्स का पोल
रॉयटर्स के पोल में शामिल 45 ट्रेडर्स और एनालिस्ट्स में से 31 ने एमएलएफ रेट (MLF rate) में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान जाहिर किया था। 150 अरब युआन के एमएलएफ लोन शुक्रवार को मैच्योर हो रहे हैं। इसका बैंकिंग सिस्टम पर खासा असर पड़ता।
एक ऑनलाइन स्टेटमेंट के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ने सात दिन के रिवर्स रेपो के जरिये 10 अरब युआन भी उपलब्ध कराए हैं। वहीं उधारी की लागत को 2.1 फीसदी के स्तर पर बरकरार रखा है।
चीन के सेंट्रल बैंक ने बढ़ाया डिजिटल युआन के ट्रायल का दायरा
पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) ने हाल में अपने डिजिटल युआन का ट्रायल शुरू किया था। PBoC इसके ट्रायल में शामिल शहरों की संख्या बढ़ा रहा है। इन शहरों में इस वर्ष एशियन गेम्स की मेजबानी करने वाला Hangzhou भी शामिल है। इस ट्रायल में प्राइवेसी की सुरक्षा और अपराध को रोकने पर जोर दिया जाएगा। PBoC के मुताबिक, डिजिटल युआन का ट्रायल 11 शहरों में चल रहा है और जल्द ही इसे और शहरों में शुरू करने की योजना है।
प्राइवेट डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की तेज ग्रोथ के मद्देनजर डिजिटल युआन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। PBoC का उद्देश्य इस डिजिटल करेंसी के जरिए मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ाना है। इससे पेमेंट सिस्टम की एफिशिएंसी और सेफ्टी में सुधार होगा और जल्द पेमेंट के साथ ही ट्रांजैक्शन की कॉस्ट घटाने में मदद मिलेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।