चीन (China) ने गुरुवार को ताइवान (Taiwan) द्वीप को चारों तरफ घेरा बनाकर अपने सबसे बड़े सैन्य अभ्यास की शुरुआत की। चीन ने अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) की ताइवान यात्रा खत्म होने के एक दिन बाद उठाया है। चीन पेलोसी की ताइवान यात्रा से काफी खफा है और ताजा कदम इसी का जवाबी कार्रवाई का एक हिस्सा है।
