Get App

चीन के सेंट्रल बैंक ने कहा Evergrande का मामला अलग है, अधिकतर रियल एस्टेट कंपनियां मजबूत

पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने बताया कि अधिकतर रियल एस्टेट कंपनियों के फाइनेंशियल इंडिकेटर्स अच्छे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2021 पर 12:28 PM
चीन के सेंट्रल बैंक ने कहा Evergrande का मामला अलग है, अधिकतर रियल एस्टेट कंपनियां मजबूत

पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने शुक्रवार को कहा कर्ज के बोझ में दबी रियल एस्टेट कंपनी Evergrande का मामला अलग है और देश में इस सेक्टर की अधिकतर कंपनियां मजबूत हैं। Evergrande के डिफॉल्ट करने की आशंका से पिछले महीने कई देशों के इक्विटी मार्केट्स में भारी गिरावट आई थी।

Evergrande पर लगभग 300 अरब डॉलर की देनदारी है। यह अमेरिकी डॉलर में लिए गए कर्ज पर एक और किश्त का हाल ही में भुगतान नहीं कर सकी थी।

बिक्री के लिहाज से यह चीन की दूसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है। इसके दिवालिया होने से लीमैन संकट जैसी स्थिति होने की आशंका जताई गई है।

पीपल्स बैंक ऑफ चाइना में फाइनेंशियल मार्केट्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर, जोउ लैन ने कहा कि Evergrande से जुड़े रिस्क को कंट्रोल किया जा सकता है।

उन्होंने बताया,  "Evergrande ग्रुप का मामला अलग है। प्रॉपर्टी के प्राइसेज मजबूत बने हुए हैं। अधिकतर रियल एस्टेट कंपनियों के फाइनेंशियल इंडिकेटर्स अच्छे हैं। रियल एस्टेट इंडस्ट्री की स्थिति को लेकर कोई परेशानी नहीं है।"

Evergrande के दिवालिया होने से कुछ बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को बड़ा नुकसान हो सकता है। इससे अन्य सेक्टर्स में भी मंदी आने की आशंका है। Evergrande के स्टॉक्स में भी पिछले कुछ महीनों के दौरान भारी गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें