ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक चीनी गुब्बारे को तथाकथित मध्य रेखा को पार करते हुए डिटेक्ट किया है। गुब्बारे को ताइवान को चीन से अलग करने वाली रेखा के पास देखा गया। "1 पीआरसी (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) के गुब्बारे को कल 11:52 (0352 GMT) पर केलुंग के दक्षिण-पश्चिम में 187 किलोमीटर पर ताइवान की मध्य रेखा को पार करने के बाद देखा गया था।"
