Get App

क्या आप Covid पॉजिटिव हैं? आपका कुत्ता दूर कर सकता है यह संदेह

दो स्टडी में पाया गया कि कुत्ते कोविड-19 का तुरंत पता लगा सकते हैं और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर जांच के लिए आदर्श हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2022 पर 6:05 PM
क्या आप Covid पॉजिटिव हैं? आपका कुत्ता दूर कर सकता है यह संदेह
कुत्तों की असाधारण सुपरपावर सूंघकर कोविड-19 (Covid19) का पता लगा सकती है, दो स्टडी में यह बात साबित हुई है

Covid Positive : कुत्तों में सूंघने की असाधारण क्षमता होती है। रिसर्चर्स और साइंटिस्ट वैज्ञानिक मेडिकल के क्षेत्र में हमेशा से उनका इस्तेमाल करते रहे हैं। इन बेहतरीन जानवरों को कैंसर, डायबिटीज और असाधारण रूप से मिर्गी के दौरे जैसी बीमारियां होने से पहले इनके बारे में सूंघने के लिए प्रशिक्षित किया जा सकता है। अब रिसर्चर्स ने यह जानने की कोशिश की है कि क्या कुत्तों की असाधारण सुपरपावर सूंघकर कोविड-19 (Covid19) का पता लगा सकती है।

जांच में अच्छा रहा कुत्तों का प्रदर्शन

पहली स्टडी में, रिसर्चर्स ने देखा कि क्या कुत्ते 420 वॉल्युंटियर्स की स्किन स्वैब्स में कोविड की पहचान कर सकते हैं। इनमें 114 ऐसे लोग थे जो पीसीआर में पॉजिटिव पाए गए थे।

स्टडी में पाया गया कि कुत्तों ने 92 फीसदी संवेदनशीलता (जिससे उनकी संक्रमित लोगों की सही पहचान करने की क्षमता का पता चलता है) और 91 फीसदी विशेषता (बिना संक्रमण वालों की सही पहचान की उनकी क्षमता) के साथ कोविड का पता लगा लिया। भले ही कुत्तों के बीच कुछ अंतर पाया गया, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें