Get App

Bitcoin को एक और झटका! रूस में पेमेंट के लिए Bitcoin जैसी क्रिप्टो का नहीं होगा इस्तेमाल, पुतिन का फैसला

रूस में क्रिप्टोकरेंसीज (Cryptocurrencies) और एनएफटी (NFT) अब लीगल पेमेंट मेथड्स नहीं रह गए हैं। हालांकि, रूस में क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने, बेचने और इसे बतौर एसेट गिरवी रखने पर रोक नहीं लगाई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2022 पर 12:16 PM
Bitcoin को एक और झटका! रूस में पेमेंट के लिए Bitcoin जैसी क्रिप्टो का नहीं होगा इस्तेमाल, पुतिन का फैसला
2022 की शुरुआत में रूस के सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टोकरेंसीज पर व्यापक प्रतिबंध को जरूरी बताया था।

Cryptocurrencies News:  रूस में अब किसी चीज या सेवा के पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसीज (Cryptocurrencies) का इस्तेमाल नहीं होगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने एक नए कानून को मंजूरी दी है। इससे डिजिटल पेमेंट पर रोक लग गई है। क्रिप्टोकरेंसीज (Cryptocurrencies) और एनएफटी (NFT) अब लीगल पेमेंट मेथड्स नहीं रह गए हैं। हालांकि, रूस में क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने, बेचने और इसे बतौर एसेट गिरवी रखने पर रोक नहीं लगाई गई है।

रूस में डिजिटल पेमेंट्स (Digital Payments) को लेकर सरकार कभी सहज नहीं रही है। पिछले कुछ सालों में इसे लेकर सरकार के रुख में अस्थिरता देखने को मिली है। 2015 की शुरुआत में पुतिन ने बिटकॉइन के बारे में कहा था कि इसका कोई अंडलाइंड एसेट नहीं है, इसके बावजूद इसे खारिज नहीं किया जा सकता। इस बयान को रूस में डिजिटल पेमेंट्स को मंजूरी के संकेत के रूप में देखा गया।

दो साल बाद क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर पुतिन का रुख बदल गया। उन्होंने इसे गंभीर खतरा बतात हुए इसके रेगुलेशन पर जोर दिया। उसी साल उन्होंने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर पांच नए आदेश जारी किए। फिर, 2019 में उन्होंने क्रिप्टोकरेंसीज के रेगुलेशन को जल्द लागू करने की जरूरत बताई। उन्होंने इसके लिए डेडलाइन तक कर दी। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई, 2019 तक डिजिटल एसेट्स के लिए फेडरल रेगुलेशन लागू हो जाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें