Cyclone Gabrielle: न्यूजीलैंड (New Zealand) में चक्रवाती तूफान गेब्रियल (Gabrielle) से जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड (Auckland) में भयंकर बाढ़ आ गई है। चक्रवाती तूफान चपेट में आने से अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। चक्रवात के कारण न्यूजीलैंड में दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गई है। चक्रवाती तूफान की वजह से मंगलवार दोपहर तक ऑकलैंड से आने-जाने वाली सभी घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों को रद्द कर दिया है।
BBC के मुताबिक, न्यूजीलैंड के उत्तर में आए चक्रवात गेब्रियल के कारण लगभग 46,000 घरों की बिजली गुल हो गई है। अधिकारियों ने भारी बारिश और हवाओं की चेतावनी जारी की है। तूफान के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उत्तरी द्वीप के पास कुछ क्षेत्रों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
चक्रवाती तूफान गेब्रियल से सबसे अधिक ऑकलैंड और उसके आसपास के क्षेत्र चपेट में है। चक्रवात ने रविवार को न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से को प्रभावित किया है। ऑकलैंड में सोमवार को 250 मिलीमीटर (10 इंच) तक बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात भारी बारिश, तेज हवाओं और बड़ी लहरों के साथ आ सकता है।
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस (Chris Hipkins) ने पत्रकारों से कहा कि कृपया इस चेतावनी को गंभीरता से लें। हमें उम्मीद है कि खराब मौसम आने वाला है। तो कृपया सुनिश्चित करें कि आप तैयार हैं। ऑकलैंड और आस-पास के क्षेत्रों में 140 किलोमीटर की रफ्तर से तेज हवाएं चल रही है।
Cyclone Gabrielle ने रविवार को न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से को पूरी तरह से प्रभावित किया है। सोमवार को ऑकलैंड में मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। चक्रवात गेब्रियल की हवा की गति को पहले डाउनग्रेड किया गया था, क्योंकि चक्रवात धीमा हो गया था। आज लगभग 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
बाढ़ और हवाओं के कारण कुछ सड़कें बंद हो गई हैं और हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है। दो हफ्ते पहले ऑकलैंड और आसपास के इलाकों में रिकॉर्ड बारिश हुई थी। वहां बढ़ते बाढ़ के पानी ने चार लोगों की जान ले ली थी।