Donald Trump Big Claim: भारतीय चुनावों पर एक विस्फोटक दावा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (19 फरवरी) को एक बार फिर USAID के तहत भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर खर्च करने पर सवाल उठाया। उन्होंने आशंका व्यक्त की है पिछले बाइडेन प्रशासन द्वारा भारत में किसी और को निर्वाचित कराने की कोशिश चल रही थी। ट्रंप से पूछा गया कि क्या जो बाइडेन चाहते थे कि भारत में मोदी सरकार के बजाए कोई और सरकार आए? इस पर भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए बाइडेन सरकार की ओर से $21 मिलियन देने के मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐतराज जताया।
