Get App

क्या भारत को लेकर भिड़ गए Elon Musk और Twitter? Tesla CEO बोले-सोशल मीडिया फर्म ने खतरे में डाला तीसरा बड़ा बाजार

एक कोर्ट फाइलिंग में एलॉन मस्क ने कहा कि ट्विटर ने उनकी सहमति लिए बिना भारत सरकार के साथ “जोखिम भरी कानूनी लड़ाई शुरू कर दी।” इससे सोशल मीडिया कंपनी का तीसरा बड़ा बाजार खतरे में पड़ गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2022 पर 5:29 PM
क्या भारत को लेकर भिड़ गए Elon Musk और Twitter? Tesla CEO बोले-सोशल मीडिया फर्म ने खतरे में डाला तीसरा बड़ा बाजार
एलॉन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण के लिए हुई 44 अरब डॉलर की डील को रद्द किए जाने के बाद दोनों के कानूनी लड़ाई चल रही है

Elon Musk Vs Twitter : ट्विटर और भारत सरकार के बीच चल रहे विवाद में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क ने सोशल नेटवर्किंग कंपनी को निशाने पर लिया है। दरअसल, ट्विटर के साथ चल रही अपनी लीगल बैटल में टेस्ला के सीईओ ने इस विवाद का जिक्र किया है और कहा कि ट्विटर को भारतीय कानून का पालन करना चाहिए।

एलॉन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण के लिए हुई 44 अरब डॉलर की डील को रद्द किए जाने के बाद दोनों के कानूनी लड़ाई चल रही है।

क्यों खतरे में पड़ा तीसरा बड़ा बाजार

एक कोर्ट फाइलिंग में मस्क ने कहा कि ट्विटर ने उनकी सहमति लिए बिना भारत सरकार के साथ “जोखिम भरी कानूनी लड़ाई शुरू कर दी।” इससे सोशल मीडिया कंपनी का तीसरा बड़ा बाजार खतरे में पड़ गया। यह स्पष्ट रूप से मर्जर एग्रीमेंट का उल्लंघन है। हालांकि ट्विटर ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें