Get App

Elon Musk-Twitter deal: कोर्ट ने Elon Musk को डील पूरी करने के लिए 28 अक्टूबर तक का समय दिया

Delaware Court ने अपने आदेश में कहा है अगर मस्क 28 अक्टूबर तक इस डील को पूरा करने में नाकाम रहते हैं तो वह नवंबर में इस मामले की सुनवाई शुरू कर देगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2022 पर 10:42 AM
Elon Musk-Twitter deal: कोर्ट ने Elon Musk को डील पूरी करने के लिए 28 अक्टूबर तक का समय दिया
Elon Musk ने इस साल अप्रैल में ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी। लेकिन, बाद में उन्होंने डील पूरी करने से इनकार कर दिया था।

कोर्ट ने Elon Musk को Twitter को खरीदने की डील पूरी करने के लिए 28 अक्टूबर तक का समय दिया है। अगर इस तारीख तक मस्क डील पूरी नहीं करते हैं तो कोर्ट इस मामले की सुनवाई शुरू कर देगा। कोर्ट ने कहा है कि इस बीच मस्क को ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर का इंतजाम कर लेना होगा। मस्क इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Tesla के सीईओ हैं।

Delaware Court की जज Chancellor Kathaleen St. Jude McCormick ने अपने आदेश में कहा है अगर मस्क 28 अक्टूबर तक इस डील को पूरा करने में नाकाम रहते हैं तो वह नवंबर में इस मामले की सुनवाई शुरू कर देंगी। दरअसल, मस्क ने कोर्ट से इस मामले की सुनवाई रोकने का अनुरोध किया था। माना जाता है कि इस मामले में ट्विटर के मुकाबले मस्क का पक्ष कमजोर था।

यह भी पढ़ें : SEBI के इस नए रूल से महंगी हो जाएगी शेयर ट्रेडिंग, यहां समझें इस नियम का मतलब

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें